शकील खान रिपोर्टर




कांग्रेस का गढ़ कहा जाने वाला क्षेत्र आज खंड खंड में बटता हुआ नजर आ रहा है। पारा के समीप स्थित ग्राम पीथनपुर जो कि कांग्रेस के पूर्व राज्य मंत्री स्वर्गीय श्री बापु सिंह जी डामोर का ग्रह गांव है। स्वर्गीय श्री बापूजी जी डामोर के कार्यकाल में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल हुआ करता था। जिन्होंने अपने क्षेत्र को कई सौगातो बिजली, सड़क, पानी, शिक्षा में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा और भी कई विकास कार्य अपने क्षेत्र के लिए किए है। किंतु स्वर्गीय श्री बाबू सिंह जी डामोर के स्वर्गवास के बाद से ही उनके क्षेत्र में कांग्रेस का वर्चस्व धीरे-धीरे समाप्त होने लगा। पुराने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर झूठे केस भी दर्ज हुए हैं।जिसके चलते लोगों में काफी असंतोष फैल गया। हालांकि वर्तमान विधायक भी कांग्रेस पार्टी से ही है जो कि पिछले कई दशकों से विधायक बने हुए हैं फिर भी लगता है। आला हाईकमान तक पीथनपुर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की समस्याएं नहीं पहुंच पा रही थी। जिसके कारण नौबत यहां तक आ गई की पूर्व में छोटे भाई कमल सिंह डामोर ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ा और आज बड़े भाई कोमल सिंह डामोर ने कांग्रेस पार्टी को उस वक्त छोड़ा, जब अचानक कांग्रेस कार्यालय से उन्हें जिला महामंत्री का पद ग्रहण करने के लिए झाबुआ बुलाया जाता है। कांग्रेस से नाराज अपने आप में एक ओदा रखने वाले, मिलनसार, पार्टी हित में काम करने वाले, नेता श्री कोमल सिंह डामोर ने कांग्रेस पार्टी का जिला महामंत्री का पद स्वीकार न करते हुए उल्टा कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में अपना इस्तीफा ही भिजवा दिया। और अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ आज आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए पूरे काफिले को लेकर रवाना हुए। जिसका कारण स्पष्ट है। पुराने कार्यकर्ताओं के साथ सौतेला व्यवहार, आज इस सौतेले व्यवहार के कारण कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाला क्षेत्र तीन पार्टियों में विभाजित हो चुका है। जिसमें सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस पार्टी का हुआ है। अब आगे देखना होगा कि कांग्रेस पार्टी पेटलावद विधानसभा क्षेत्र में अपना वर्चस्व कितना बना पाती है।
पारा से महेंद्र चौहान की रिपोर्ट

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप