Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिलवा रहे सट्टेबाज को थाना थाटीपुर क्षेत्र के आठ दुकानों के पास से पुलिस ने पकड़ा

🔴 पकड़े गये सटोरिया से 21 हजार रूपये नगद तथा एक मोबाइल तथा एक पावर बैंक को किया जप्त, मोबाइल में मिला लगभग दो लाख का हिसाब-किताब।
🔴 आईडी उपलब्ध कराने वाले खाईबाज के खिलाफ थाना थाटीपुर में 109 भादवि की कार्यवाही।

ग्वालियर 09.04.2023 – पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में सटोरियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। आज दिनांक 09.04.2023 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना थाटीपुर क्षेत्रान्तर्गत दर्पण कॉलोनी स्थित आठ दुकानों के पास में एक सटोरिया मोबाइल पर गुजरात तथा कोलकाता के बीच चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहा हैं। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर से अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश दंडोतिया द्वारा क्राईम ब्रांच व थाना थाटीपुर पुलिस की संयुक्त टीम को आईपीएल क्रिकेट पर हार जीत का दाब लगाकर सट्टा खिलवा रहे सटोरिया पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी लश्कर/डीएसपी अपराध श्री षियाज़के.एम.,भापुसे, डीएसपी अपराध द्वितीय श्री संदीप मालवीय एवं सीएसपी मुरार श्री विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमर सिंह सिकरवार एवं थाना प्रभारी थाटीपुर निरीक्षक विनय शर्मा के द्वारा क्राईम ब्रांच व थाना बल की संयुक्त टीम को मुखबिर के बताये स्थान दर्पण कालोनी स्थित आठ दुकानों के पास कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचकर देखा तो उन्हे वहां एक संदिग्ध खड़ा दिखाई दिया जो मोबाइल चला रहा था। पुलिस टीम को अपनी ओर आता देखकर उक्त संदिग्ध ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सर्तक खड़ी पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर उसने स्वयं को सागरताल सरकारी मल्टी के पास थाना बहोड़ापुर जिला ग्वालियर का रहने वाला बताया। पकड़े गये संदिग्ध से जब आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने के संबंध में पूछताछ की गई तो उसके द्वारा पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास किया गया, पुलिस टीम द्वारा जब उसका मोबाइल चेक किया गया तो उसमें गुजरात तथा कोलकाता के बीच चल रहे आईपीएल मैच पर लिंक के माध्यम से अन्य लोगों को लिंक भेजकर सट्टा खिलवाना पाया गया एवं उसके पास मिले मोबाइल में आईपीएल का सट्टा खिलवाने के लिए 1EXCH.NET नाम से आईडी खुली हुई पाई गई। पकड़े गये सटोरिया के द्वारा लोगों से पैसे लेकर आईपीएल क्रिकेट मैच की हार जीत पर दाव लगवाकर अवैध लाभ कमाना स्वीकार किया गया तथा उसके ग्वालियर एवं भिण्ड के लगभग 150 क्लाइंट है जो कि ऑनलाईन खेल रहे थे। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये सटोरिया की तलाशी लेने पर उसके पास से कुल 21 हजार रुपये नगद एवं एक वन पल्स कंपनी का मोबाइल, एक पावर बैंक मिला जिसेे विधिवत जप्त किया गया। पुलिस द्वारा पकड़े गये सटोरिया से मिले मोबाइल को चेक करने पर उसमें लगभग दो लाख रूपये का हिसाब-किताब भी मिला। पकड़े गये सटोरिया से उसके अन्य साथियों के संबंध में पूछने पर उसने बताया कि भिण्ड निवासी एक खाईबाज द्वारा उसे ऑनलाईन सट्टा खिलाने के लिये आईडी उपलब्ध कराई गई थी। उक्त पकड़े गये सटोरिया के खिलाफ थाना थाटीपुर में धारा 4क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट व व खाईबाज के खिलाफ 109 भादवि का प्रकरण पंजीबद्व किया गया।

बरामद मशरूका:- 21 हजार रुपये नगद व एक मोबाइल तथा एक पावर बैंक कुल कीमती लगभग 58 हजार रूपये।

सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमर सिंह सिकरवार एवं थाना प्रभारी थाटीपुर निरी. विनय शर्मा क्राइम ब्रांच टीम- सउनि राजीव सोलंकी, प्र.आर. रामबाबू सिंह, आर. गौरव आर्य, अरुण पवैया, अनिल मौर्य, रामवीर सिंह तथा थाना थाटीपुर टीमः- उप निरीक्षक आनंद कुमार, प्र.आर. रामचित्र सिंह, आरक्षक विशाल यादव, सूरज राजे की सराहनीय भूमिका रही।