Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सेमल्दा में नर्मदा नदी पर ब्रिज बनाने के लिये क्षेत्रवासियों ने धरना दिया वही कांग्रेस भाजपा नेताओं का दावा हमने 77 करोड़ रुपये स्वीकृत करवाये गये

शकील खान रिपोर्टर

मनावर = धार जिले के मनावर से 13 किःमी दूर ग्राम सेमल्दा व छोटा बड़दा नर्मदा नदी पर विशाल ब्रिज का नवीन निर्माण करवाने के लिए आज सोमवार को दोनो क्षेत्रों के नागरिकों ने धरना प्रदर्शन किया गया।साथ मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जायेगा। समिति के अरुण परमार ने बताया कि अंजड़ बस स्टैंड पर दोनों क्षेत्र के करीब 50 गांवों के नागरिक शामिल होकर ब्रिज बनाने की मांग कि गई।मनावर के अजय टाके ने कहा आंदोलन को लेकर आसपास के 100 से अधिक गांवों में जाकर चौराहों पर नर्मदा पुल निर्माण संघर्ष समिति के द्वारा पोस्टर लगाए गये थे। मनावर करोली,अजंदा, जोतपूर, बाकानेर, सेमल्दा,बड़दा सहित छोटे बड़े नगर व गांवों के बाशिंदे लंबे समय से नर्मदा नदी पर पुल की मांग करते आ रहे हैं। वर्षों बाद भी किसी सरकार ने इस और ध्यान नही दिया है। करीब सौ से भी अधिक ग्रामों की आबादी बहुत सी बुनियादी सुविधाओं एवं विकास से वंचित रही है। मनावर अजंड़ के बीच नर्मदा नदी पर पुल नही होने से लोगों को नाव द्वारा अपनी जान जोखिम में डालकर पार करना पड़ता है जिसमें समय की बर्बादी भी होती है।मनावर क्षेत्र के नागरिको को अभी बड़वानी जाने के लिए 55 किमी की दूरी तय करना पड़ती है।ब्रिज का निर्माण होता है तो यह दुरी मात्र 22 किःमी रह जायेगी। कई वर्षों से नर्मदा नदी ग्रामों की आबादी मनावर से अंजड को जोड़ने वाले पुल की सुविधा से वंचित है। निर्माण संघर्ष समिति के जितेंद्र फोंगला, अरूण परमार ने बताया कि जब तक ब्रिज कार्य प्रारंभ नही होगा हमारा संघर्ष आज से जारी रहेगा।
सेमल्दा में ब्रिज निर्माण को लेकर मनावर विधायक डॉ हिरालाल अलावा ने कहा कि मेरे द्वारा गत वर्ष ब्रिज बनाने की मांग कि गई थी। विधायक बाला बच्चन ने पुल निर्माण स्वीकृति मिलने में अपना योगदान बता रहे है। बाला बच्चन का कहना है कि विधान सभा में बार-बार प्रश्न लगाकर सरकार पर दबाव बनाकर नर्मदा नदी पर बड़वानी और धार जिले को जोड़ने वाले इस पुल को मंजूर करवाया था।वही खरगोन बड़वानी सांसद गजेन्द्र पटेल का कहना है कि ब्रिज निर्माण के प्रदेश सरकार ने 77 करोड़ रुपये की राशी स्वीकृत हो चुकी है। धरने के अवसर पर अजय टाके, पार्षद सुरेंद्र गेहलोद, बंटी बंसल, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र मंडलोई, भरत यादव, अफजल मंसूरी,पूर्व एसडीएम शोभाराम पाटीदार,माणक वडनेरे,सुरेन्द्र गेहलोद,धर्मेंन्द जैन, जितेन्द्र परमार,सतीश परिहार सहीत कई गांवों के नागरिक धरना प्रदर्शन में मोजूत थे।