
लग्ज़री कारों के साथ-साथ वीआईपी और फैंसी नंबर प्लेट्स
का भी लोगों में खूब क्रेज देखने को मिलता है. लोग इन फैंसी नंबरों की खरीदारी के लिए बड़ी से बड़ी बोली भी लगाते हैं. भारत में आरटीओ दफ्तर द्वारा भी इन नंबरों की बिक्री की जाती है. लेकिन ताजा मामला दुबई का है, जहां पे दुनिया का सबसे महंगा नंबर प्लेट बेचा गया है, इस दो अक्षरों वाले इस नंबर प्लेट की कीमत में आप सैकड़ो Toyota Fortuner एसयूवी खरीद सकते हैं.
दुबई में आयोजित एक नीलामी के दौरान एक शख्स ने अपनी कार के लिए ‘P 7’ रजिस्ट्रेशन प्लेट खरीदी है. इस नंबर के लिए पूरे 55 लाख दिरहम की बोली लगाई गई, जो कि भारतीय मुद्रा में कन्वर्ट करने पर तकरीबन 122.5 करोड़ रुपये के आसपास होगी. सवा सौ करोड़ रुपये की नंबर प्लेट को इस साल नीलाम होने वाली दुनिया की सबसे
महंगी नंबर प्लेट माना जा रहा है.

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन