Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

किरण रांका रिपोर्टर


जो व्यक्ति गौओं को भोजन के लिये प्रतिदिन जल और तृणसहित कुछ भोजन प्रदान करता हैंं, उसे अश्वमेध यज्ञ के समान फल की प्राप्ति होती हैं। गौमाता की सेवा करना सर्वोपरि धर्म हैं। गौमाता की रक्षा एवं सेवा से बढ़कर कोई दूसरा महान् पुण्य नही हैं। आज समय की आवश्यकता हैं कि गौमाता की तन, मन, धन से सेवा की जाये। अपने घरो में यह आदत डाले की नित्यप्रति भोजन बनाते समय सबसे पहले गाय के लिए रोटी बनानी चाहिए। गौ ग्रास निकालना चाहिये और गाय को नित्यप्रति रोटी खिलानी चाहिए। अनाथ गायों के लिये अपनी ओर से हरी घास, सब्जियां खिलाने की आदत डालना चाहिए। मॉ पार्वती धाम गौशाला समिति पिछले कई वर्षो से आष्टा एवं आसपास के क्षैत्रवासियों एवं दान दाताओ के सहयोग से गौ सेवा के क्षैत्र में निरंतर सेवाये कर रही हैं, परंतु यह पर्यास तभी अनवरत् जारी रह सकता हैं जब समाजजन् गौ सेवा के क्षैत्र में बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी दे। इस उद्देश्य से सकल हिंदू समाज के अध्यक्षगण की यह महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई हैं। सकल हिंदू समाज के अध्यक्ष सुरेश सुराणा ने इस अवसर पर कहा कि मॉ पार्वती धाम गौशाला निस्वार्थं भाव से गौ सेवा के इस क्षैत्र में निस्वार्थं भाव से काम कर रही हैं, जिसकी सभी समाजजन् सराहना कर रहे हैं। सभी उपस्थित समाज अध्यक्षगण ने मॉ पार्वती धाम गौ शाला को पूर्ण सहयोग देने को कहा। उपस्थित समाज अध्यक्षगण ने गौ शाला के निर्माण कार्याें एवं गौ सेवा के क्षैत्र में समिति द्वारा किये जा रहे कार्यो का निरीक्षण किया तथा समिति के बेहतर प्रयासो की सराहना की। समिति के कोषाध्यक्ष संजय सुराणा ने मॉ पार्वती धाम गौ शाला का आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। समाजसेवी सुरेश सुराणा ने श्वेतांबर जैन समाज की ओर से 11 ट्राली भूसा, पूर्व पार्षद अनिल धनगर, सुभाष सोनी सांवरिया, अचल किरार, राजीव गुप्ता, मनीष डुंगरे, गोपाल पांचाल ने एक एक ट्राली भूसा, स्वर्णकार समाज एवं धनगर समाज की ओर से भी 10 ट्राली भूसा प्रदान करने की सहमति दी। समाजसेवी मुकेश नामदेव ने उनके पिता स्व. लक्ष्मीनारायण नामदेव की स्मृति मे 5 ट्राली भूसा, मानस भवन निर्माण समिति अध्यक्ष सत्यनारायण कामरिया ने 2 ट्राली भूसे हेतु 4200 रूपये नगद प्रदान किए। अन्य उपस्थितजन् ने भी गौ सेवा के क्षैत्र में कार्य करने का संकल्प लिया। गौ शाला समिति अध्यक्ष नरेन्द्र कुशवाह ने सकल हिंदू समाज अध्यक्ष सुरेश सुराणा, सत्यनारायण कामरिया, सुभाष सोनी सांवरिया, राजीव गुप्ता पत्रकार, पार्वती धाम गौशाला की उपाध्यक्ष किरण रांका पत्रकार मुकेश नामदेव, मनीष डुंगरे, राजबहादुर विश्वकर्मा, अचल किरार, पप्पू रैकवार, गोपाल पांचाल, महेश जाट, पवन वर्मा, मनीष धारवां, कैलाश पांचम, अनिल धनगर का साफा बांधकर सम्मान किया। आभार समिति सचिव सुनिल कचनेरिया एडवोकेट ने व्यक्त किया।