
दिल्ली के इंडियन स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी
मिली है. एक ईमेल के जरिए यह धमकी दी गई है. ईमेल मिलने के बाद से स्कूल में हड़कंप मच गया है. स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन से बृजेश नामक व्यक्ति ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी. फिलहाल बम स्क्वाड की मदद से चेकिंग जारी है. स्कूल में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है हालांकि, अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. डीसीपी चंदन चौधरी ने कहा कि धमकी के बाद दो राउंड का सर्च ऑपरेशन पूरा हो चुका है, तीसरा राउंड चल रहा है. स्वाट टीम भी मौके पर है. हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह मेल कहां से आया है. संभवत: यह एक फर्जी कॉल थी.

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है