
कांग्रेस के नेता राहुल गांधी से मिलने की जिद पकड़े एक युवक ने 14 साल से अन्न को त्याग रखा है. ये युवक 14 साल से अन्न त्याग कर भगवान महादेव की उपासना कर रहा है, ताकि महादेव युवक को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलवा दें. विडम्बना यह है कि बीते 14 सालों में प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी इस युवक को राहुल गांधी से नहीं मिला सके. ये युवक अब राहुल गांधी से मिलने के लिए मध्य प्रदेश की मुंगावली से दिल्ली तक पदयात्रा कर रहा है.
मुंगावली विधानसभा के बमोरी खुटिया गांव का निवासी महेंद्र सिंह कटारिया की दीवानगी भगवान, माता-पिता, गुरु या अपनी प्रेमिका के लिए नहीं, बल्कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए है. इस युवक ने राहुल गांधी से मिलने के लिए पिछले 14 साल से अन्न, फल, सब्जी का त्याग कर रखा है. दावा है वह पिछले 14 साल से केवल दूध पीकर इस आस में जी रहा है कि एक दिन राहुल गांधी उससे जरूर मिलेंगे.

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण