Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

हिन्दुओं के लिए भगवान श्री राम काफी मायने रखते हैं। टीवी पर भगवान राम से जुड़ी फिल्में और नाटक भी आपने देखें ही होंगे। यूं तो बाजारों में भगवान राम की अलग-अलग और मनमोहक तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं रहती हैं लेकिन हर किसी के मन में ये सवाल जरूर रहता है कि जब प्रभु राम 21 साल के होंगे तब वो कैसे दिखते होंगे। अगर आपके भी मन में भी ये जानने की ललक है कि श्री राम की 21 साल की उम्र कैसे दिखते थे तो आपके इस सवाल का जवाब AI ने दिया है।

बता दें, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। AI ने हाल ही में कई ऐसी तस्वीरें दिखाई है जिसमें ये कहा गया है कि आने वालों कुछ सालों में लोग किस तरह नजर आएंगे। उनका लुक और पहनावा किस तरह का होगा। इसके अलावा अभी कुछ दिन पहले AI ने एक तस्वीर जनरेटेड की थी जिसमें ताजमहल का निर्माण होते हुए दिखाया गया था। तस्वीर में मजदूर ताजमहल का ढांचे के आगे काम करते हुए दिखाई दे रहे थे। अब इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए AI ने भगवान श्रीराम की युवावस्था की एक तस्वीर बनाई है। इस तस्वीर में बताया गया है कि जब भगवान राम 21 साल के थे तो वो कैसे नजर आते थे।

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) ने जो 2 तस्वीरें श्री राम की शेयर की है उसमें भगवान राम का मनमोहक रूप देखने को मिल रहा है। वहीं, दूसरी तस्वीर में भगवान राम के चेहरे पर हल्की सी स्माइल दिखाई दे रही है। अब ये दोनों ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यूजर्स इस तस्वीरों पर ढेर सारा प्यार बरसा रहे हैं।