Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कलेक्टर अवि प्रसाद ने दिखाया सख्त रुख, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ सीमा शिवहरे को सिवनी जिले के लिए किया गया कार्यमुक्त, महिला को निजी अस्पताल भेजने के मामले में लिया एक्शन

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर


कटनी ( 12 अप्रैल )- कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश और सख्त रुख के बाद बुधवार को जिला चिकित्सालय कटनी में पदस्थ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ सीमा शिवहरे को जिला चिकित्सालय सिवनी के लिए तत्काल प्रभाव से कार्य मुक्त कर दिया गया है। कलेक्टर ने स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों को दो टूक हिदायत दी है, कि इलाज हेतु यहां आने वाले मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार व बर्ताव किया जाए। उन्होंने हाल ही में जिला चिकित्सालय की मेटरनिटी वार्ड में भर्ती शास्त्री कॉलोनी की गर्भवती महिला माया निषाद के मामले को प्रथम दृष्टया गंभीरता से लेते हुए जांच दल गठित कराया है।
पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कराने कलेक्टर श्री प्रसाद ने यहां पदस्थ सिवनी जिले के लिए अंडर ट्रांसफर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ सीमा शिवहरे को तत्काल उनकी पदस्थापना स्थल सिवनी के लिए कार्यमुक्त करने सिविल सर्जन डॉ यशवंत वर्मा को निर्देशित किया। कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश के परिपालन में बुधवार को स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ .शिवहरे को कार्य मुक्त करते हुए तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल सिवनी में कार्यभार ग्रहण करने रिलीव कर दिया गया।
कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा जिला चिकित्सालय मे गर्भवती महिला के साथ हुए घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए पूरे महकमे मे पैनी नजर रखने और जांच दल गठित करने सहित स्त्री रोग विशेषज्ञ को सिवनी के लिए कार्य मुक्त कराने के बाद जिला चिकित्सालय सहित पूरे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।