
बेजुबान जानवर पर क्रूरता का मामला सामने आया है.
घटना दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम के सेक्टर-109 की रहेजा अथर्वा सोसाइटी की है. एक वीडियो सामने आया है जिसमें सोसाइटी की लिफ्ट में एक मेड एक पालतू डॉग को पटक-पटक कर मार रही है. उसे नहीं पता था उसकी ये करतूत लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. हैरत की बात यह है कि जिस मेड ने इस वारदात को अंजाम दिया उसके खिलाफ कुत्ते के मालिक की ओर से कोई कार्रवाई
नहीं की गई. जब यह वायरल वीडियो पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था के पास पहुंचा तो संस्था के वालंटियर हरकत में आए और पुलिस को शिकायत देकर उस कुत्ते का रेस्कयू कराया.

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*