मुकेश अम्बे रिपोर्टर


बडवानी जिले में आशा कार्यकर्ता 2 महीने बाद एक बार फिर 15 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। कलेक्टर परिसर बड़वानी में अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठी आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि शासन की ओर से वर्तमान में उन्हें केवल 2000 रुपए वेतनमान दिया जा रहा है,
उन्होंने रेली निकालकर अपनी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने के लिए ज्ञापन भी सौंपा ,
रैली निकालते हुए उन्होंने हर घर आशा घर घर आशा ,दो हजार में दम नहीं , दश हजार से कम नहीं आदि नारे लगाते हुए बड़वानी कलेक्टर परिसर में धरना भी दिया ।
प्रदेश संघ अध्यक्ष लक्ष्मी कोरव एवं बड़वानी संघ अध्यक्ष सविता यादव ने बताया की
प्रदेश की अधिकांश आशा कार्यकर्ता केवल 2 हजार रुपए मासिक अल्प वेतन में काम कर रही हैं। जबकि आंध्र प्रदेश की राज्य सरकार 8000 रुपए अपनी ओर से मिला कर आशाओं को अतिरिक्त वेतन दे रही है, लेकिन मप्र सरकार पिछले 16 वर्षों से आशा को कुछ भी नहीं दे रही। जब तक मांगें पूरी नहीं हाेंगी हड़ताल जारी रहेगी।
ये भी हुए अन्य जिले से सामिल
प्रदेश की टीम की प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी कोरव ,चिंता चौहान ,मोना प्रजापति, राधा शर्मा, जिला अध्यक्ष सविता यादव,आदि सैकड़ों आशा उषा कार्यकर्ता सामिल हुई।

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन