शकील खान रिपोर्टर


मनावर निप्र पूरी दुनिया में इन दिनों श्रद्धा सबुरी के साथ इबादत करुणा दया और सहयोग करने की प्रेरणा देने वाला मुबारक मा ह रमजान पर्व चल रहा है। रमजान पर्व पर राष्ट्रीय आदिवासी कांग्रेस नेता प्रदेश उपाध्यक्ष मनावर विधानसभा से 2023 में होने वाले चुनाव के संभावित लोकप्रिय उम्मीदवार राधेश्याम मुवेल ने मुस्लिम समाज को जहां रोजा खोलने के लिए फल फ्रूट खजूर उपहार में दिए वही बोहरा मुसलमानों के साथ रोज
इफ्तार प्रोग्राम रखा और रोजा खोलने की सामग्री फल खजूर उपहार में दीये ।जिसमें जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष राजेश पवार हरीश खंडेलवाल रविंद्र पाटीदार, आशीष साद जनाब आमिल साहब हुसैन डूंगरपुर वाला बाकिर साहब अमझेरा कौसर सैफी अदनान सैफी अबूजर बालीपुर हाजी फखरुद्दीन इजज़ी बाकानेर असगर भाई टोकी सैफुद्दीन शाकिर हुसैन भाई जीराबाद मंनसूर भाई उपस्थित थे ।इस अवसर पर आमिल हुसैन साहब ने कहा रोजा बुराइयों से बचाता है। और सब बीमारियों की शिफा है। राधेश्याम मुवेल ने कहा रमजान पर्व में हर दुआ कबूल होती है। मंदिर से आरती और मस्जिद से अजान की आवाज सुकून इत्मीनान देती है।हमारे देश के त्योहारों ने सभी समाज के लोगों को आपस में एकता के सूत्र में बांध रखा है।

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप