
ऐतिहासिक आर्थिक संकट और कमरतोड़ महंगाई से
जूझ रहे पाकिस्तान के लोगों की दिक्कतें आसान होने का नाम नहीं ले रही हैं. ऐसे में अब खबर आ रही है कि पाकिस्तान की सरकार पेट्रोल की कीमतें फिर बढ़ाने पर विचार कर रही हैं. पाकिस्तान सरकार पेट्रोल की कीमतों में 10-14 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी करने जा रही है.
यह पहले से ही आसमान छूती महंगाई से त्रस्त जनता की परेशानियां और बढ़ाने वाला कदम साबित होगा. पाकिस्तान में पेट्रोल की तेल डिपो पर मौजूदा कीमत 272 रुपये प्रति लीटर है. अगर सरकार ने तेल की वैश्विक मूल्य वृद्धि का बोझ उपभोक्ताओं पर डाला तो यह कीमत 286.77 रुपये प्रति लीटर तक जा सकती है

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया