Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शकील खान रिपोर्टर

मनावर के गांधी चौराहे पर चोरों मुख्य मार्गो पर गुजरने वाली सड़क के दोनों तरफ मार्ग पर फल एवं व्यापारीयों ने समान दुकान के बाहर जमाने से जाम की स्थित बन रही है वही जिम्मेदार इस ओर कोई ध्यान नही दे रहे है। यह मार्ग दोनों टू लेन आगे फोरलेन महाराष्ट्र, गुजरात,राजस्थान के अलावा दो जिले बड़वानी व अलिराजपूर को भी जोड़ता है। यहाँ दो बडे के सीमेंट प्लांट होने से यातायात का दबाव अत्यधिक होने से हजारों वाहन दिन भर आना जाना करते है।धार रोड,सिंघाना रोड व खलघाट मार्ग के व्यापारीयों ने बाहर समान जमा रखा है।
नागरिक जयदीप मित्तल ने बताया कि आज सोमवार दोंपहर 1 बजे जाम लगने से एंबुलेंस करीब 20 मिनट जाम में फसी रही जिसमें मरीज को बड़वानी रेफर किया गया था।
गांधी चौराहे पर रोज जाम लगने से
समीप सिविल अस्पताल में जाने के लिये ऐबुलेंस, स्कूल,यात्री बस जाम में फसने से सभी घंटो परेशान होना पड़ता है। इस मार्ग से निकलने वाले जनता, जनप्रतिनीधीयों, शासकिय कर्मचारीयों को काफी परेशानी होती है। आज सोमवार के अलावा भी आए दिन यहां पर जाम लग जाता है। छोटे दुपहिया व साईकल चलने चालको के साथ हादसे भी हो रहे हैं। लेकिन स्थानीय प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नही है।
शुक्रवार को अबंङेकर चौराहे के पास दोनों फल, सब्जी, नाश्ते के ठेले दुकानें लगी हुई रहती हैं।साथ ही दुकानो के कारण रास्ते चलते चार पहिया वाहन सड़क पर ही रूक जाते हैं। वाहन चालक सड़क पर जहा तहा वाहन खड़ा कर सामान लेते है। इस दौरान सड़क पर खडे वाहन लोगाें के लिए परेशानी का सबब बन जाता है। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन कभी – कभी इन वाहनों से टकराने पर विवाद की स्थिति बनती है। जयस राष्ट्रीय सरंक्षक विधायक डाँ हिरालाल अलावा प्रदेश सरकार से बड़ते यातायात दबाव के कारण बायपास मार्ग बनाने की मांग लंबे समय करते आ रहे है।गत माह सीएम शिवराजसिंह चौहान ने मनावर बाईपास का सर्वे करवाने की बात कही लेकिन आज तक सर्वे प्रारंभ नही हुआ है। बीएमओ डॉ जीएस चौहान ने कहा मार्ग पर दुकानों का समान जमाने से एम्बुलेंस से गंभीर मरीज लाने व जिला बड़वानी रेंफर करने व जाम लगने से मरीज की जान जाने का बड़ा खतरा रहता है।नगर के नागरिको अशोक वर्मा, मोहन सोंलकी यात्री बस चालक अर्जेन मोरे ने कहा कि मनावर से इन्दौर तक कही भी दुकाने रोड़ किनारे नही लगती सीर्फ मनावर में ही देखा है, गांधी चौराहे से सनन चौपाटी तक पहुचने में 25 मिनट लग जाते है वही बस से किसी भी नागरीक का ठकराने का डर हमेशा बना रहता है। साथ ही थाने के सामने
नौ पार्किग का बोर्ड लगा रखा है जो सीर्फ सौपीस बनकर रह गये है।