मुकेश अम्बे रिपोर्टर


एंकर :- धार जिले के टांडा थाना अंतर्गत ग्राम झड़ामली मैं ताड़ी पीने से 3 लोगों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए…. ग्राम झड़ामली के एक ही परिवार के लोगों ने पेड़ से निकलने वाली ताड़ी पी जिसके बाद एक के बाद एक सभी की तबीयत खराब होना शुरू हो गई…. कल शाम एक की मौत हुई थी ।वही जानकारी मिलने के बाद सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया… धार जिला अस्पताल में 4 लोगों का उपचार चल रहा है जबकि 9 लोगों का उपचार अलीराजपुर में जारी है….. ताड़ी पीने से 3 लोगों की मौत हुई है जिसकी पुष्टि धार एसपी मनोज कुमार सिंह के द्वारा की गई… इस मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ताड़ी अत्यधिक मात्रा में पीने के कारण तीनों की मौत हुई है वही कीटनाशक का पाउच भी मिला है पुलिस को अंदेशा है कि किसी ने ताड़ी में कीटनाशक मिला दिया जिसके चलते भी मौत की सम्भावना व्यक्त की जा रही हालांकि यह जांच का विषय.।
झडामली के रहने वाले एल सिंह ने बताया कि कल सुबह 10:00 बजे पेड़ से निकालकर ताड़ी की थी जिसके बाद तबीयत खराब हो गई लगा कि ज्यादा पीने के कारण तबीयत खराब हुई है जिसके बाद टांडा अस्पताल ले गए वहां से धार रेफर कर दिया था। परिवार के 3 लोगों की मौत हुई….. ताड़ी पीने वाले सभी लोग आपस में रिश्तेदार हैं…

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है