


श्री मनोज सोमानी धार भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद बुधवार को बालीपुर धाम आश्रम पहुंचे । यहां श्री सोमानी ने ब्रह्मलीन गजानन जी महाराज बाबाजी की मूर्ति के दर्शन किए । उन्होंने पूज्य संत श्री योगेश जी महाराज एवं श्री सुधाकर जी भाई साहब से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया । आश्रम में संत श्री योगेश जी महाराज ने श्री मनोज सोमानी को ब्रह्मलीन गजानन जी महाराज का चित्र भेंट अभिनंदन कर आशीर्वाद प्रदान किया । इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री कपिल सोलंकी गुलाटी , भाजपा जनपद सदस्य जितेंद्र जी परमार कार्यकर्ता श्री शैलेष पंवार लोहारी आदि कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई दी ।
फोटो :

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*