Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो रामस्वरूप गुर्जर

निजी वेयर हाउस को अनुचित लाभ पहुंचाने का लगाया आरोप, आंदोलन की दी चेतावनी



श्योपुर – नागदा व सलमान्या साइलो केंद्र बंद किए गए तो क्षेत्र के किसान आंदोलन करने को मजबूर होंगे यह चेतावनी भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम मीणा मूंडला ने प्रेस नोट जारी करके दी है उन्होंने कहा कि श्योपुर जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए दो साइलो केंद्र नागदा व सलमान्या में बने हुए हैं वर्तमान में किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीदी के लिए नागदा और सलमान्या में स्लॉट बुक करवा कर गेहूं की उपज को बेच रहा है परंतु किसानों की जानकारी व सूचना के अनुसार नागदा व सलमान्या में साइलो केंद्र बंद करके रामबड़ौदा में स्थित निजी वेयर हाउस पर खरीद केंद्र बनाया जा रहा है, नागदा व सलमान्या साइलो केंद्र बंद होने से किसानों को बहुत अधिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा व अव्यवस्थाओं को बढ़ावा मिलेगा वहीं दूसरी ओर नियमों को ताक पर रखकर लुहाड़ सोसाइटी का गेहूं भी राम बड़ौदा में निजी सावित्री वेयर हाउस पर पहुंचाया जा रहा है जबकि लुहाड़ सोसाइटी से बड़ौदा स्थित सरकारी वेयर हाउस की दूरी बहुत कम है जबकि रामबड़ौदा स्थित निजी वेयर हाउस की दूरी बहुत अधिक है जिससे अतिरिक्त खर्चा करके शासन के पैसों की बंदरबांट करने की योजना बनाई जा रही है ऐसा करके वेयर हाउस मालिक को अनुचित लाभ दिया जा रहा । नागदा और सलमान्या साइलो केंद्र को बंद नहीं किया जाए व गेहूं की उपज को सुचारू रूप से समर्थन मूल्य पर खरीद करवाने के लिए समुचित प्रबंध करें अन्यथा क्षेत्र का किसान उग्र आंदोलन को मजबूर होगा जिसका समस्त उत्तरदायित्व शासन प्रशासन का होगा ।
रिपोर्ट श्योपुर