Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 29, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

एस पाटीदार रिपोर्टर

ब्राह्मण समाज ” धर्म एवं
संस्कृति की ” रक्षा का कार्य कर रहे हैं।

विष्णु के छठे अवतार में जन्म हुआ।

लोकेशन:—-मनावर।

विओ :- व्यवसायिक नगरी मनावर में आज चिरंजीवी श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जमदग्नि एवम रेणुका के पांचवे ऋषि संतान तथा विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी माने गए हैं। समाज में ब्राह्मणों को सबसे पूज्य मानते हैं ।
इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई ।
विभिन्न मार्गो से होती हुई मां मंगला देवी मंदिर मे पहुँची ।
शोभायात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया ।
ब्राह्मण महिलाये उत्साह, लगन एवम आत्मीय भावना के साथ शोभायात्रा मे सम्मिलित हुई।सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा पुरूष सफेद कुर्ता एवम पायजामा तथा मातृ शक्ति लाल चुनरी की साड़ी में भक्ति भाव से ” जय परशुराम ” का जयघोष कर रही थी।
ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध जनों के साथ युवा भी ” जय परशुराम ” के जयकारे लगा रहे थे।
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष एवं ब्राह्मण समाज के युवा सचिन पांडे ने बताया कि समाज के वरिष्ठ जनो के साथ साथ युवा शक्ति के सहयोग एवम समर्पण की भावना और उत्साह के कारण इस बार चिरंजीवी परशुराम ऋषि का जन्मोत्सव ऐतिहासिक मना। जन्मोत्सव के एक दिन पूर्व भारतीय सनातन संस्कृति और संस्कार के अनुरूप पालन करते हुए वेद पाठ, श्लोक, दोहा, चौपाई के आधार पर प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें बालक -बालिकाएं ने अपना स्थान सर्वश्रेष्ठ पाया।
भागवत कथाकार बेटमा की बाल विदुषी अंजली जोशी ,समाज के रिटायर्ड आर आय बालकृष्ण भार्गव, अरविंद पाण्डे, अमीत शर्मा,
कमलेश जोशी वरिष्ठ अध्यापक, गायक कलाकार राजा पाठक,रणदीप शर्मा अध्यापक आदि उपस्थित थे।पश्चात वात्सल्य भोजन हुआ।।कार्यक्रम का संचालन सोनाली शर्मा एवम लेले मेडम ने किया।आभार सचिन पाण्डे ने माना।