पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

राशि की कराई वसूली
कटनी (24 अप्रैल) – कलेक्टर अवि प्रसाद ने रीठी के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा 47 एन.पी.एस. कर्मचारियों का दोहरा वेतन भुगतान करने के माामले को गंभीरता से लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही दोहरे भुगतान की राशि 15 लाख 1 हजार 599 रूपये की वसूली कर शासकीय कोष मे जमा करा दी गई है। कलेक्टर श्री प्रसाद ने बी.ई.ओ अनिल चक्रवर्ती के कार्य को गंभीर लापरवाही माना है। श्री प्रसाद को जिला कोषालय अधिकारी शैलेष गुप्ता ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि आई.एफ.एम.आई.एस साॅफ्टवेयर की त्रुटि की वजह से दोहरा भुगतान हुआ है। साथ ही बी.ई.ओ कार्यालय स्तर से देयक तैयार करते समय निर्धारित आई.एफ.एम.आई.एस साॅफ्टवेयर में क्रियेटर, वेरीफायर और डी.डी.ओ एप्रूवल के निर्धारित चैनल का पूर्ण पालन नही किया गया है। इसके अलावा जिला कोषालय अधिकारी श्री गुप्ता ने आई.एफ.एम.आई.एस साॅफ्टवेयर की तकनीकी समस्या के निराकरण हेतु आयुक्त कोष एवं लेखा भोपाल को पत्र भी लिखा गया है।

More Stories
कटनी महर्षि विद्या मंदिर ने बढ़ाई परिवहन सुविधा, टाटा की दो नई बसें शामिल
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा