किरण रांका रिपोर्टर




सनातन हिन्दू धर्म में गाय को गौ माता का दर्जा दिया गया है, वेद एवं पुराण में भी गौ माता को पूजनीय बताया गया है। भगवान कृष्ण भी गौ सेवक थे वह नित्य ही गौपालको के साथ स्वयं भी गाय की सेवा करते थे। हर युग के साथ कलयुग मंे भी गाय को वंदनीय बताया गया है, किंतु व्यक्ति दूध देने वाली गाय को तो संभाल कर रखता है लेकिन बेसहारा व अपंग बूढ़ी गायो को आवारा ही छोड़ देता है, जिससे वह पालीथीन व गंदगी खा कर बीमार पड़ जाती है और असयम ही उसकी मृत्यु हो जाती है। ऐसे में समय की मांग है कि सभी धर्मप्रेमी, सनातन संस्कृति को मानने वाले सुधिजन गौशाला में मौजूद गायो की सेवा समय-समय पर करते रहे ताकि गायो का संरक्षण व संर्वधन हो सके। उक्त आशय के विचार इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष श्रीमती सरोज पालीवाल ने स्थानीय गौशाला में गौ सेवा करते हुए व्यक्त किये। क्लब की सदस्यो ने आष्टा नगर मां पार्वती धाम गौशाला की गौ माताओं को आहार के रूप में सुदाना पशु आहार एवं हरा चारा खिलाया इस अवसर पर क्लब की सचिव श्रीमती जयश्री शर्मा, श्रीमती जूली वैष्णव, उपाध्यक्ष श्रीमती पदमा कासलीवाल, श्रीमती संगीता सोनी, श्रीमती दीपिका सोनी, श्रीमती सुधा सेठिया श्रीमती हेमलता सोनी, श्रीमती रीना शर्मा, श्रीमती दीपिका शर्मा ने गौ माताओं के आहार हेतु 90 बोरे भूसे के भरे हुए एवं 11 सो रुपए की नगद राशि मां पार्वती धाम गौशाला के कोषाध्यक्ष संजय सुराणा एवं नरेंद्र कुशवाह को प्रदान की।

More Stories
समथर में पूर्वजों की स्मृति में फल वितरण
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया दस्तक अभियान का शुभारंभ
महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया शिव की भक्ति लीन*