पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

कटनी (24 अप्रैल) – कलेक्टर अवि प्रसाद ने जिला चिकित्सालय में रक्त केन्द्र (ब्लड सेन्टर) लायसेंस के नवीनीकरण तथा एफेरेसिस मशीन के संचालन एवं ब्लड कंपोनेन्ट का लायसेंस जल्दी प्रदान करने खाद्य तथा औषधि प्रशासन विभाग के राज्य अनुज्ञापन अधिकारी को पत्र लिखा है। ताकि जरूरतमंद लोगों को एफेरेसिस जैसी उन्नत सुविधा का लाभ जल्दी मिलना शुरू हो जाये। कलेक्टर श्री प्रसाद ने राज्य अनुज्ञापन अधिकारी रजनीश चैधरी को लिखे पत्र मे कहा है कि प्रधानमंत्री इन्फ्रास्टेक्चर मिशन के अंतर्गत सी.सी.एच.बी ब्लाक निर्माण हेतु रक्त केन्द्र जिस भवन में संचालित हो रहा था, उसे तोडकर ब्लड सेंटर नवीन परिसर मे स्थानान्तिरित किया गया है। सिविल सर्जन डाॅ यशवंत वर्मा ने बताया कि जिला चिकित्सालय कटनी मे प्रत्येक वर्ष करीब 9 हजार रक्त यूनिट का संग्रहण कर जरूरतमंद व्यक्ति को रक्त प्रदाय किया जाता है।

More Stories
दर्दनाक हादसा: बाइक दुर्घटना में चाचा-भतीजे की मौत, घर लौटते समय टूटा परिवार पर कहर
पत्रकार मिलन समारोह में कलेक्टर आशीष तिवारी, एसपी अभिनय विश्वकर्मा वरिष्ठ पत्रकार कृष्णकांत अग्निहोत्री व प्रियदर्शन गौर की गरिमामयी मौजूदगी में बिखरी खुशियां होटल उर्वशी में जिला पत्रकार संघ के पत्रकार मिलन समारोह में वर्तमान कठिन चुनौतियों पर विचार-मंथन के साथ पत्रकारों में छलका अपार उत्साह
अवैध प्लाटिंग के प्रकरणों पर निगम प्रशासन सख्त रुख दो अवैध प्लाटिंग पर चली नगर निगम की जेसीबी मशीन