Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 29, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

गुलाब सिंह रिपोर्टर

स्लंग :- मांगे नहीं माने जाने पर प्रदेश भर में आंदोलन की दी चेतावनी*

एंकर :- श्योपुर – ओबीसी महासभा के आह्वान पर ओबीसी महासभा, जिला इकाई, श्योपुर ने 21 सुत्रीय मांगों को लेकर महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम कलेक्ट्रेट श्योपुर पर तहसीलदार अमिता सिंह तोमर को ज्ञापन दिया । ओबीसी महासभा के जिलाध्यक्ष विनोद मीणा अढवाड़ में जानकारी देते हुए बताया कि ज्ञापन में ओबीसी वर्ग की जातिगत जनगणना करवाने, संख्या के अनुपात में 54% आरक्षण देने, मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा ओबीसी कोटे में थर्ड जेंडर को सम्मिलित करने का निर्णय असंवैधानिक है, थर्ड जेंडर को प्रथक से अधिकार देने की मांग की गई, केंद्र अथवा किसी भी राज्य में ओबीसी की सूची में मोदी नाम की किसी भी जाति का उल्लेख नहीं है सरकार इस प्रकरण में अकारण ओबीसी को घसीट रही है जो ओबीसी समाज का अपमान है जिसके लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष माफी मांगे अन्यथा ओबीसी महासभा अग्रिम कार्रवाई करने के लिए विवश होगी, जगद्गुरु रामभद्राचार्य द्वारा की गई टिप्पणी मरे मुलायम कांशीराम जोर से बोलो जय श्रीराम से भारतीय समाज में आपसी वैमनस्यता और तनाव का वातावरण निर्मित हो रहा है इसके लिए रामभद्राचार्य जी की गई टिप्पणी के लिए एससी एसटी ओबीसी समाज से माफी मांगने की मांग के साथ 21 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया मांगे नही माने जाने की स्थिति में देशभर के साथ पूरे मध्यप्रदेश में आगामी समय में आंदोलन करने की चेतावनी दी गई । इस अवसर पर ओबीसी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम मीणा मूंडला, सह सचिव रामेश्वर मीणा आसीदा, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेन्द्र हलगांवडा, बसपा जिलाध्यक्ष मिश्रा लाल बेरवा, भूरेसिंह कुशवाह, सरपंच कप्तान राणा, पार्षद लक्ष्मी शिवहरे, हरिमोहन मीणा, रामभरत मीणा, बजरंग लाल मीणा, गुलाब सिंह, अशोक सिंह कुशवाह, सोनू टैगोर, सरपंच छविराम, दिनेश मीणा बोरदादेव, सहित बड़ी संख्या में ओबीसी महासभा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे

वाइट :- प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम मीणा मुंडला