पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

विजयराघवगढ़ के ग्राम पिपरिया के अरूण पटेल की हुई थी नदी मे डूबने से मृत्यु
कटनी (25 अप्रैल ) कलेक्टर अवि प्रसाद की संवेदनशीलता की वजह से जिले में दुर्घटना आदि के मामलों में पात्रतानुसार पीडि़त परिजनों को 24 घंटे के भीतर आर्थिक सहायता मुहैया कराई जा रही है। श्री प्रसाद द्वारा सभी अधिकारियों को इस प्रकार के प्रकरणों में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए त्वरित सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए गये है।
ऐसे ही विजयराघवगढ़ तहसील के ग्राम पिपरिया निवासी दस वर्षीय बालक अरूण पटेल की 24 अप्रैल को खेलते समय नदी के बेल्हा घाट में पानी में डूबने से मृत्यु हो गई। जिस पर कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर मृतक अरूण के पिता रवि पटेल को राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड 6 क्रमांक 4 के तहत 4 लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि प्रदान की गई।

More Stories
जमुआनी कला में अवैध खनन पर माइनिंग विभाग की बड़ी दबिश, पोकलेन छोड़कर भागा ऑपरेटर 5 साल से बंद खदान में चल रहा था खेल, जांच में खुलेंगे बड़े नाम खनिज विभाग सख्त
उद्योग विभाग में ‘बाबू’ बना बॉस! समय-नियम बेबस, दफ्तर में चलता ‘आराम तंत्र
कटनी में अवैध खनन का बड़ा खेल: पढ़रेही–जमुआनि में दिन-दहाड़े उत्खनन, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप महीनों से जारी लाइमस्टोन खनन, भारी मशीनों और डंपरों की आवाजाही—खनिज विभाग की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल