राहुल राठोड़ रिपोर्टर





राजोद// राजोद में श्रीमद् भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। गणेश मंदिर बस स्टैंड से बैंडबाजो के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा गणेश मंदिर से प्रारंभ हुई जो सदर बाजार गुलमोहर चोक,धोबी बड़ली,गांधी चौक,चामुंडा चौक,एस.बी.रोड़ मुख्य मार्गों से गुजरती हुई रामबोला धाम आश्रम मंदिर कथा स्थल पर पहुंची। जहां डॉ.सुमित मिश्र और डॉ.पुजा मिश्र ने भागवत जी की पूजा अर्चना की और पूजन के बाद कलश की स्थापना की गई।
श्रद्धालुओं ने सुनी कथा
इस मौके पर कथा व्यास श्री रामअवतार जी(अयोध्यापुरी)ने अपने प्रवचनों में उपस्थित श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत पुराण की जानकारी देते हुए कहा कि श्रीमद्भगवत कथा का श्रवण करने से मानव जीवन में एक जन्म नहीं अपितु हमारे कई जन्मों के पापों का नाश होने के साथ ही हमारे शुभ कर्मों का उदय होता है।
सामूहिक आरती के बाद प्रसाद का वितरण
इसको सुनने मात्र से जीव जन्म और मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि नारद जी ने भक्ति देवी के कष्ट की निवृत्ति के लिए श्रीमद् भागवत कथा का साप्ताहिक अनुष्ठान किया था। जहां संतकुमारों ने भागवत का प्रवचन करते हुए नारद के मन का संशय दूर किया। इसी कथा को धुंधकारी प्रेत ने अपने अग्रज से श्रवण किया और प्रेत योनि से मुक्ति पाकर विष्णु लोक को प्राप्त हुए। कथा व्यास ने कहा कि भगवत श्रवण से जीव के सभी पाप कर्म मिट जाते हैं। अंत में सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण किया गया।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*