शकील खान रिपोर्टर


संविदा स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारी कल से रहेगे हडताल पर आज दिनांक 27.04.2023 को विकासखण्ड मनावर में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं अधिकारियों के द्वारा एन.एच.एम. संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों संघ मध्य प्रदेश के प्रान्तीय आव्हान पर लगातार अपनी विधिसम्मत मांगों को शासन के अधिकारियों के सम्मुख रखा जा रहा है लेकिन अभी तक इसका कोई भी निष्कर्ष नहीं निकल पा रहा है जिसको लेकर प्रदेश के 32000 कर्मचारियों एवं उनके परिवारों में भारी असंतोष एवं रोष व्याप्त है। इसी संबंध में एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा 2018 से 2022 तक कई बार ज्ञापन विरोध प्रदर्शन एवं हडताल की गई जिसमें 15.12.2022 से 5.01.2023 तक (20 दिवस) जिस पर शासन द्वारा 1 माह में न्यायोचित मांगों का निराकरण करने का आश्वासन दिया गया था। किन्तु आज दिनांक तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है तथा अपनी मांगो को लेकर दिनांक 28.04.2023 से विकासखण्ड मनावर के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी एवं अधिकारी द्वारा सिविल हाॅस्पिटल मनावर में मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅ. जी.एस. चैहान को ब्लाॅक अध्यक्ष के नेतृत्व में सामुहिक अनिश्चित कालीन हडताल में सम्मिलित होने के लिये ज्ञापन दिया गया है। आगामी दिनांक 28.04.2023 से समस्त संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी एवं अधिकारी अनिश्चित कालीन हडताल पर रहेगें ।
श्रीमान की ओर सादर सूचनार्थ प्रेषित।
🙏🙏🙏🙏

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है