Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 29, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पत्रकार पर ब्लैकमेलिंग का हुआ केस रजिस्टर,


*सिनोर थाना मौ का रहने वाला मुकेश शर्मा 3 माह से मंदिर के पुजारी से खबरों का भय दिखाकर माँग रहा था एक लाख रुपये।*

भिण्ड – पुलिस थाना मौ के अनुशार सिनोर निवासी 83 वर्षीय शिवनारायण शर्मा ने मुकेश शर्मा के विरुद्ध लेखीय आवेदन दिया है जिसमें अवैध रूप से एक लाख रु मांगने व जान से मारने की धमकी दी जाने की बात सामने आई है जिसमें शिकायतकर्ता ने विस्तार से बताते हुए कहा है कि वे 30 साल से श्री राम जानकी मंदिर का व्यवस्थापन कार्य संभाल रहे हैं जिसमें 28 बीघा जमीन मंदिर के नाम से लगी हुई है और उससे जो फसल प्राप्त होती है उसको बेचकर मंदिर के रखरखाव में खर्च करते हैं और बताया गया है कि मुकेश शर्मा पुत्र सत्यनारायण शर्मा अपने आप को पत्रकार कहता है जो ग्वालियर के साथ-साथ गांव में भी निवास करता है आवेदन कर्ता ने बताया कि 3 महीने पहले 16 तारीख को मुकेश शर्मा दिन में 12:00 बजे मेरे पास आया और उसने अलग आकर मुझे बुलाकर कहा कि 28 बीघा जमीन तुम फ्री में जोत रहे हो अब इसमें से मुझे प्रत्येक वर्ष एक लाख रु दिया करो यदि पैसे नहीं दोगे तो मैं अखबारों और मीडिया में निकलवा दूंगा जिससे प्रशासन तुम्हारे खिलाफ हो जाएगा और तुम्हारी तमाम शिकायतें करवा दूंगा तब आवेदन करता ने कहा कि मैं 28 बीघा जमीन की जो फसल आती है उसे बेचकर मंदिर के रखरखाव में खर्च करता हूं और इतने रुपये मैं नहीं दे पाऊंगा जब मैंने रुपए देने से स्पष्ट मना कर दिया तो मुकेश शर्मा ने बंदूक की गोली से मार डालने की बात कही और कहां की तुम्हारे लड़के छविराम शर्मा को हरिजन एक्ट छेड़खानी या बलात्कार और मर्डर जैसे केस में फंसाकर जेल में भिजवा दूंगा यह सब बातें सुनने के बाद मैंने पुलिस की शरण ली है जिसमें मुझे प्रार्थी को बचाने का कष्ट करें व मुझे धमकाने वाले मुकेश शर्मा के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर न्याय दिलाने की कृपा करें,मामले में ततपरता दिखाते हुए पुलिस ने धारा 386 व 506 के अंतर्गत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं,बता दें कि मुकेश शर्मा को विवादित व झूटी बिना पुख्ता सबूत की खबरें लिखकर चर्चाओं में बने रहना खूब पसंद है,कई राजनैतिक लोगों के बारे में अपुष्ट और अप शब्दों से भरी अमर्यादित खबरें लगातार लिखने के लिए काफी मशहूर है,सूत्रों की मानें तो मुकेश शर्मा के और अन्य तरीके के ब्लैकमेलिंग व दलाली वाले मामले उजागर होने की संभावना है।