
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 26 अप्रैल को हुए
नक्सली हमले में 10 जवान शहीद हो गए. जिले के बड़े गडरा के रहने वाले राजू करतम और जगदीश कवासी की इस घटना में शहादत हुई. कड़ी सुरक्षा के बीच इन दोनों जवानों का एक साथ उनके गृह गांव में अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान एक ऐसा मार्मिक दृश्य देखने को मिला, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया. करतम के अंतिम
संस्कार के वक्त जब उसे चिता पर लेटाया गया तो उसकी पत्नी रेशमा भी चिता पर लेट गई. वो जोर जोर से रोते हुए कहने लगी ‘मुझे भी अपने साथ ले चलो.’ वहां मौजूद महिलाओं ने जवान की पत्नी को चिता से हटाया.

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप