Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 24, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

भुजबल जोगी रिपोर्टर

बांदरी में 1 करोड़ लागत के शॉपिंग कॉम्पलेक्स का लोकार्पण जिला ब्यूरो चीफ भुजबल जोगी सागर

स्लंग = सागर जिला के बांदरी में प्रदेश में सबसे तेज गति से विकास करने वाला कस्बा बांदरी है। ढाई साल में यह कस्बा ग्राम पंचायत से नगर परिषद और तहसील मुख्यालय बन गया है। जिस कस्बे में पांच साल में एक करोड़ का बजट आता था वहां दो साल में 350 करोड़ से अधिक के विकास कार्य संचालित हुए हैं। यह तथ्य नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बांदरी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ’मन की बात’ कार्यक्रम के सौ वें एपिसोड के प्रसारण के चलते मंत्री भूपेंद्र सिंह ने इस अवसर पर बांदरी में एक करोड़ की लागत से निर्मित शापिंग कांप्लेक्स का लोकार्पण किया और 970 और पीएम आवासों की स्वीकृति दी
मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि 70 साल यहां कांग्रेस की गपबाजी चलती रही विकास नहीं हुआ। मुझे सात साल का समय खुरई विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए मिला है जिसके सकारात्मक परिणाम सभी को प्रत्यक्ष दिखाई दे रहे हैं। यदि 10 वर्ष और मुझे यहां सेवा का अवसर मिला तो मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि खुरई विधानसभा क्षेत्र को विकास के क्षेत्र में देश की नंबर एक विधानसभा क्षेत्र बना दूंगा। उन्होंने कहा कि खुरई क्षेत्र में विकास की प्रामाणिकता का जिक्र कांग्रेस की सभा में कांग्रेसी नेताओं तक को करना पड़ रहा है

उन्होंने बताया कि ढाई साल में बांदरी नगर परिषद में लगभग 6000 पीएम आवास महाविद्यालय, सीएम राइज स्कूल, बसस्टैंड, जिम, लाइब्रेरी, सीसी व डामर रोड, सामुदायिक भवन, यहां के कई वार्डों में तालाबों के निर्माण, नाला निर्माण, हाईमास्ट लाइटों की प्रकाश व्यवस्था जैसे विकास कार्यों के माध्यम से समृद्ध बांदरी नगर की व्यवस्थित रूपरेखा बनाई गई है। 42 करोड़ की लागत से घर घर नल योजना का शुद्ध पेयजल पहुंचाने के कार्य की टेंडर होकर शीघ्र शुरुआत होने वाली है। इस तरह सभी विकास कार्यों में लगभग 350 करोड़ से अधिक राशि ने बांदरी नगर के सभी नागरिकों, विभिन्न व्यवसायों के व्यापारियों, मजदूरों को लाभ पहुंचाया है। लाड़ली बहना योजना व किसान सम्मान निधि, मुफ्त अनाज योजना, निःशुल्क इलाज की आयुष्मान योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, संबल व प्रसूति योजनाएं, पढ़ाई में कई तरह से आर्थिक सहायता जैसे विभिन्न स्रोतों से महिलाओं और उनके परिवारों का आर्थिक सशक्तिकरण हो रहा है जिससे नगर की अर्थव्यवस्था भी प्रवाहमान बनी रहती है। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बेटियों के विवाह हेतु इच्छुक हितग्राहियों से 11 मई के पूर्व रजिस्ट्रेशन कराने का आग्रह करते हुए बताया कि खुरई में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह आयोजन में पंडाल, भोजन, बाजे, पंडित जी आदि सभी इंतजाम हमारी तरफ से होंगे। सामग्री के स्थान पर बेटी के नाम 55 हजार रुपए का चेक प्रदान किया जाएगा।