शकील खान रिपोर्टर



नई पीढ़ी के बच्चों, छात्रों और नौजवानों के लिए लैपटॉप और कंप्यूटर आज के जमाने में महती आवश्यकता हो गई है। लैपटॉप और कंप्यूटर के माध्यम से जहां कार्य करने में आसानी रहती है, वही नई तकनीक से नई पीढ़ी के बच्चों को नई-नई बातें सीखने का अवसर प्राप्त होता है । शिक्षा और कार्यक्षेत्र में लैपटॉप और कंप्यूटर का अपना महत्व है। टेक्नोलॉजी के इस युग में लैपटॉप और कंप्यूटर के बिना हम हमारे आज और कल की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। उक्त बात विधायक एवं जयस संरक्षक डॉ हीरालाल अलावा में मनावर के पटेल कॉलोनी में स्थित रायल कंप्यूटर के लैपटॉप के विशाल शोरूम के उद्घाटन के अवसर पर कही।
प्रोपराइटर शकील खान, ,शाहरुख खान, और शोएब खान ने बताया कि संपूर्ण धार जिले में लैपटॉप का यह एकमात्र शोरूम है। जहां पर सस्ती दरों पर उच्च किस्मों के लैपटॉप उपलब्ध है।
शोरूम के उद्घाटन समारोह में जिला पंचायत सदस्य गणेश जर्मन, एडवोकेट रईस खान ,जगदीश ठाकुर बबलू ,अशफाक पत्रकार विश्वदीप मिश्रा गौतम केवट, फिरोज खान आरके ,योगेश जख्मी, नीलेश जैन, रिजवान अली, उद्योगपति रिद्धेश अग्रवाल, एडवोकेट अरमान खान, साबिर खान एवं कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने रॉयल कंप्यूटर के संचालकों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है