Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

कटनी( 30 अप्रैल )- कलेक्टर अवि प्रसाद ने राजस्व अधिकारियों को प्रतिदिन 100 सीमांकन के प्रकरणों को निराकृत करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अब तक कुल 430 सीमांकन प्रकरण निराकृत किए जा चुके हैं।माह-नवम्बर 2022 में कुल लंबित 2274 आवेदनों पर अभियान चलाकर आमजनता के सीमांकन के आवेदनों के प्रति संवेदनशीलता के साथ प्रतिदिवस का लक्ष्य तयकर नवम्बर एवं दिसम्बर - 2022 मे कुल 1931 आवेदनों को निराकृत कराया गया है।

कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा समीक्षा कर सीमांकन के 1995 लंबित आवेदनों से आमजनता को राहत देने हेतु सीमांकन किये जाने के निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टर द्वारा वर्तमान समय में सीमांकन के आवेदनों के निराकरण हेतु उपयुक्त समय होने से प्रतिदिवस 100 सीमांकन के लक्ष्य निर्धारण कर समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिये, तथा पूर्व सप्ताह के समय-सीमा बैठक में यही निर्देश दिये थे। इस निर्देश का असर दिखाई देने लगा है। इसके बाद गत दिवस तक 326 सीमांकन, प्रतिदिवस 104, इस प्रकार कुल 430 सीमांकन के आवेदनों का निराकरण किया गया है। कलेक्टर ने इसी गति से सीमांकन के समस्त लंबित आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण कराये जाने की गतिशीलता बनाये रखने के‌ निर्देश दिए। इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरते। इसके लिये प्रत्येक शनिवार को वी.सी. के माध्यम से समीक्षा की जायेगी। सीमांकन के प्रकरणों में समय-सीमा से बाह्य आवेदन पर शास्ति अधिरोपित की जायेगी।