
कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार ने की त्वरित कार्यवाही, बरही के ग्राम खितौली का प्रकरण
कटनी। बरही तहसील अंतर्गत ग्राम खितौली में एक मकान में अचानक आग लगने से मकान की छप्पर और गृहस्थी का सामान खाक होने के प्रकरण में कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार द्वारा पीड़ित परिवार को त्वरित सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत कर की गई थी सहायता की मांग
बरही तहसील अंतर्गत ग्राम खितौली निवासी अफसर पिता गुलजारी चौधरी द्वारा जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत कर बताया गया था कि उसके मकान में 19 अप्रैल की रात अचानक आग लगने से उसके मकान की छप्पर और गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया है। जिस पर कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर तहसीलदार ने तत्काल पटवारी से जांच कराकर प्रतिवेदन लिया। प्रतिवेदन के आधार पर पीड़ित अफसर पिता गुलजारी चौधरी को 25000 रुपए एवम् शिवप्रसाद पिता गुलजारी चौधरी को 4000 रुपए की सहायता राशि नियमानुसार स्वीकृत की गई। इसके अतिरिक्त दो अन्य विपत्ति ग्रस्त परिवारों सतीश पिता रामदास रैदास और मिठाई लाल पिता जागेश्वर चौधरी दोनों निवासी ग्राम खितौली को भी आग लगने से मकान क्षतिग्रस्त होने पर भू राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्रकरण तैयार कर 4-4 हजार रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

More Stories
युवा संगम के आयोजन में कटनी जिला मध्यप्रदेश में प्रथम कटनी में युवा संगम के उत्कृष्ट आयोजन के लिए कलेक्टर श्री तिवारी की प्रदेश स्तर पर हुई सराहना प्रदेश के रोजगार आयुक्त ने किया कलेक्टर श्री तिवारी की प्रशंसा
देश की जनता के विश्वास का प्रतीक बन चुकी है भारतीय जनता पार्टी: श्री विष्णुदत्त शर्मा भाजपा का 47वां स्थापना दिवस उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया
जोबी कलां में गूंजा ‘जल है तो कल है’ का संदेश, चौपाल और रैली से जागरूकता अभियान तेज