कलेक्टर व एस.पी. ने किया रक्तदान 
छिन्दवाड़ा/ 14 जून 2021/ विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जिलेवासियों को प्रेरित करने के उदृदेश्य से सोमवार को कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन और पुलिस अधीक्षक श्री विवेक अग्रवाल जिला अस्पताल पहुंचे और जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अपना रक्तदान किया। इस दौरान वनमंडलाधिकारी पूर्व वनमण्डल श्री अखिल बंसल ने भी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के साथ अपना ब्लड डोनेट किया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री सुमन ने जिलेवासियों से अपील करते हुये कहा कि रक्तदान सबसे बडा दान है। इससे किसी का जीवन बचाया जा सकता है। जिलेवासी भी बडी संख्या में आगे आयें और बिना किसी विशेष दिवस का इंतजार किये रक्तदान कर इस महादान में सहभागी बनें।

More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच