
कलेक्टर श्री गर्ग ने निजी चिकित्सालयों के डॉक्टर्स से की अपील-

कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने शासकीय चिकित्सकों की हड़ताल को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में जिले के निजी अस्पतालों के चिकित्सकों की बैठक ली। उन्होने सभी प्राइवेट डॉक्टर्स से कहा कि सरकारी चिकित्सकों की हड़ताल को ध्यान में रखते हुए वे आवश्यता पड़ने पर अपनी सेवाएं अवश्य दें, ताकि जिले में मरीजों के उपचार संबंधी अत्यावश्यक सेवाएं प्रभावित ना हो। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कंचन, अपर कलेक्टर श्री डी.के. सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह सहित निजी चिकित्सालयों के डॉक्टर्स उपस्थित थे।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन