पं संदीप शर्मा रिपोर्टर




कटनी (3 मई) कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर बहोरीबंद के शासकीय शाला भवन बचैया से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही मंगलवार को एसडीएम एवं तहसीलदार के द्वारा राजस्व अमले के साथ उपस्थित होकर की गई।
उल्लेखनीय है कि बचैया के ग्रामवासियों द्वारा कलेक्टर अवि प्रसाद के समक्ष इस आशय की शिकायत प्रस्तुत की गयी थी कि ज्ञानी पिता मिठाई लाल के द्वारा विगत कई दिनों से अतिक्रमण व अवैध कब्जा किया गया है। जिस पर पूर्व में अधिकारीगणों ने कब्जा खाली कराए जाने की कार्यवाही की थी ।किन्तु अनावेदकगणों के द्वारा बार- बार कब्जा कर लिया जा रहा था।
प्रकरण को कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा संज्ञान में लिया जाकर त्वरित रूप से कब्जा व अतिक्रमण हटाने एसडीएम बहोरीबंद को निर्देशित किए जाने पर एसडीएम बहोरीबंद के द्वारा तहसीलदार बहोरीबंद एवं राजस्व अमले के साथ मौके पर पहुंचकर कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देशानुसार शासकीय ए०एल राय माध्यमिक शाला भवन बचैया से अवैध कब्जा व अतिक्रमण हटाकर इस
शासकीय संपत्ति पर शासन का कब्जा प्राप्त किया गया।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है