प्रितेश घोड़ावत रिपोर्टर

दिनांक 3 मई 2023 को थाना कल्याणपुरा पुलिस द्वारा मोबाइल दुकान की चोरी के आरोपी को पकड़ा
पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री अगम जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पेटलावद सोनू डावर के मार्गदर्शन में थाना कल्याणपुरा थाना प्रभारी अनिल कुमार बामणिया के नेतृत्व में फोर्स के द्वारा मोबाइल की दुकान में हुई चोरी के आरोपी को पकड़ा गया है
थाना कल्याणपुरा पुलिस द्वारा कस्बा कल्याणपुरा में भगोर रोड पर स्थित मोबाइल की दुकान की छत पर लगे चद्दर/ पतरे को तोड़कर दिनांक 21 अप्रैल 2023 को अनिल पिता जय सिंह गोयल निवासी नालंदा का दुकान के अंदर रात्रि में घुस गया था,
आरोपी अनिल गोयल की घटना दिनांक के बाद से काफी तलाश की गई किंतु नहीं मिला था ,जो घटना घटित करने के बाद मोबाइल की दुकान से नगदी ₹7000 चुराकर गुजरात के मोरबी भाग गया था ,जिसे आज दिनांक 3 मई 2023 को थाना कल्याणपुरा की टीम द्वारा पकड़ा गया है जिसके कब्जे से नगदी ₹2000 पुलिस द्वारा बरामद किए गए हैं शेष ₹5000 कल्याणपुरा से गुजरात मोरबी भागने के दौरान खाने-पीने में खर्च किए हैं आरोपी द्वारा पूछताछ में घटना को स्वयं के द्वारा घटित करना बताया गया है,
जिसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है ,
चोरी के आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी अनिल बामनिया, सउनि. राजेंद्र सिंह राजपूत ,ज्ञान बहादुर सिंह ,प्रेमचंद परमार, प्रआर .नर्वे सिंह ,सेवर सिंह, आर. रविंद्र बर्डे का विशेष योगदान रहा है

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है