Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

एस पाटीदार रिपोर्टर

लोकेशन :- बोरूद।

विओ :–अति प्राचीन सोजत हनुमान की पावन धरा ग्राम बोरुद में नवनिर्मित शिव मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का सात दिवसीय कार्यक्रम विक्रम संवत 2080 वैशाख शुक्ल तिथि तेरस वार बुधवार को शुभ मुहूर्त में विधि-विधान पूर्वक वैदिक मंत्र उच्चारण एवं यज्ञ पूजन के साथ भगवान श्री गणेशजी , शिवलिंग , माता पार्वती जी , कार्तिकेयजी , नर्मदाजी एवं राधा कृष्णजी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञचार्य पंडित राजकुमार जी पाण्डे बोरूद के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ इस अवसर पर मुख्य यजमान बाबूलाल बर्फा द्वारा सहपत्नी यज्ञशाला में पूजा अर्चना की गई मुख्य शिखर कलश ध्वजा चढ़ाने का सौभाग्य भूरालाल हम्मड , शिवलिंग की स्थापना मुख्य यजमान कैलाश मालवीय, राधा कृष्णजी मूर्ति स्थापना दिलीप मुवेल द्वारा किया गया यह सप्त दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिदिन शिव पुराण महापुराण कथा आचार्य पंडित श्री शिवांश जी महाराज नेपाल जनकपुर धाम के मुखार से कथा की गई साथ रात्रि कालीन सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम प्रतिदिन रात्रि में कार्यक्रम संपन्न हुए यह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर ग्राम बोरुंद में उत्साह उमंग एवं धार्मिक वातावरण बना .. इस प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर समाज के वरिष्ठजन बताते हैं कि श्री आई माताजी के आशीर्वाद एवं धर्म गुरु दीवान श्री माधव सिंहजी धर्म सभा में कहते हैं कि हम एक ₹1 जमा कर परिवार और समाज की उन्नति तरक्की कर सकते हैं उसी बात को संकल्प बोरुद वासियों ने लिया और सन् 1999 में मात्र ₹750 नगदी राशि हमारे शिव मंदिर समिति के पास प्राप्त थी। उस राशी से हमने संकल्प लेकर 25 वर्षों में हमने लाखों रुपए एकत्रित कर ग्राम बोरुद में भव्य शिव मंदिर निर्माण कर आज प्राणप्रतिष्ठा ग्राम वासियों का सपना पूरा हुआ बोरूद वासि एवं सर्व समाज सकल पंच एवं ग्राम वासियों की परिश्रम अंश की राशि से भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई है। इस प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर रमेश हम्बड,नवल गावंडे , भारत मांगीलाल , मोतीलाल काग , राधेश्याम चोयल, राजू गोकुल, मुवेल आदि ने कहा कि दिनों दिन तरक्की उन्नति और विकास करेगा इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तजनों ने भोजन प्रसादी ग्रहण कर लाभ लिया .!