Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जिला ब्यूरो चीप भुजबल जोगी

पुलिस अधीक्षक सागर अभिषेक तिवारी द्वारा जिले के समस्त थानो को अवैध जुआ, शराब, सट्टा के संबंध में अधिकाधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके तारतम्य में दिनाँक 04.05.2023 की देर रात्री में हाईवे पेट्रोलिंग में लगे स्टाफ द्वारा सूचना दी गई कि बांदरी तरफ से एक पिकप महेन्द्रा मैक्स क्र. एमपी 15 जी 2065 में कोई व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर सागर की ओर आ रहा है ।

उक्त सूचना के संबध में वरिष्ठ अधिकारिय को अवगत कराया गया जिसपर तत्काल कार्यवाही हेतु आदेश प्राप्त हुए जो कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय विक्रम सिहं एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय के पी सिहं के मार्गदर्शन में हाईवे पेट्रोलिगं में लगे प्र आर 682 सतीश कटारे एवं नाईट अधिकारी सउनि दीपचरण उइके व चीता 7 व 8 में लगे स्टाफ द्वारा श्यामपुरा की घटिया के पास उक्त पिकअप को घेराबंदी कर रोका गया जिसके चालक से नाम पता पूछने पर महेश सिंह लोधी पिता उदल सिंह लोधी उम्र 38 साल नि. मुड़ारी बुजुर्ग थाना बंडा जिला सागर का होना बताया पिकअप को चैक किया गया जिसमे काटून (पुठ्ठे ) में 58 पेटी शराब की जिनमें 48 पेटी में देशी मदिरा मसाला के कुल 2400 पाव तथा 10 पेटी देशी मदिरा प्लेन की कुल 2900 पाव, कुल मात्रा 522 लीटर, कुल कीमती करीबन 2,22,000/- रूपये की रखे मिला है जिससे शराब के संबंध में दस्तावेज पेश करने को कहा गया जिसने कोई दस्तावेज नही होना बताया। शराब अवैध पाये जाने से धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत उक्त अवैध शराब मय पिकप क्र. एमपी 15 जी 2065 कीमती करीब साढ़े तीन लाख के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।

उक्त कार्यवाही में उनि गौरव सिहं तिवारी थाना प्रभारी केन्ट एवं प्र. आर. 682 सतीश कटारे, सउनि गौरीशंकर, प्र. आर 1071 विक्रम सिहं, आरक्षक 255 रोहित पाठक, आर 609 अजय, आसूचना संकलन में लगे आर 1066 लखन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।