पंकज राधेश्याम दुबे रिपोर्टर



लोकेशन उमरेठ/मोरडोंगरी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश अनुसार प्रदेश के सभी थाना एवं चौंकी क्षेत्र के नगर,कस्वो एवं ग्रामों में पैदल पुलिस गस्त किया जा रहा है इसी तारतम्य में
छिंदवाड़ा जिले का अनुविभागीय पुलिस परासिया के अंतर्गत आने वाला थाना उमरेठ के क्षेत्र उमरेठ एवं मोरडोंगरी में तो वहीं कन्हरगांव चौंकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पटपड़ा में पुलिस द्वारा पैदल गस्त की गई, आपको बता दें कि जनसामान्य में सामान्य सुरक्षा की भावना बनाये रखने तथा पुलिस की सड़कों पर visibility बढ़ाने में पैदल पुलिस गश्त का पिछले वर्ष 30 जुलाई को पूरी प्रदेश पुलिस द्वारा शाम को एक साथ पैदल गश्त की गई थी । इसके बाद से सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा समय-समय पर अपने अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त की जा रही है,उक्त पैदल गश्त के दौरान उमरेठ थाना प्रभारी श्री खेलचंद पटले,थाना उमरेठ के सहायक उपनिरीक्षक श्री ऐ.के.सेन,सहायक उपनिरीक्षक श्री ठकुर साहब,प्रधान आरक्षक नीतेश ठाकुर,प्रधान आरक्षक श्री आलोक,आरक्षक पुष्पराज ठाकुर ने पैदल मार्च किया।

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन