कुंवर सिंह रिपोर्टर

भिंड : भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा फिल्म द केरला स्टोरी जो कि सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित और विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित को मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री करने के निर्णय का स्वागत किया है।
युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पाठक ने कहा कि द केरला स्टोरी एक ऐसी फिल्म है, जिसने आतंकवाद के भयावह सच को उजागर किया है और प्रदेश के हर युवाओं को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए क्योंकि यह फिल्म शिक्षित और जागरूक करती है, फिल्म द केरल स्टोरी आतंकवाद, मतांतरण और लव जिहाद के घिनौने चेहरे को उजागर करती है। क्षणिक भावुकता में जो बेटियां लव जिहाद के जाल में उलझ जाती हैं, उनकी कैसे बर्बादी होती है, यह फिल्म बताती है। आतंकवादी के डिजाइन को भी यह फिल्म उजागर करती है ।
युवा नेता पाठक ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार ने पहले ही धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाया है, लेकिन यह फिल्म सबको जागरुक करने का कार्य करती है। यह फिल्म प्रदेश के हर छात्र-छात्राएं और प्रत्येक प्रदेश वासी को देखना चाहिए। इसलिए ही मध्यप्रदेश में भाजपा की शिवराज सरकार ने इस फिल्म को टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है, जो कि शिवराज सरकार का सराहनीय कदम है।

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन