
झारखंड के हजारीबाग में बैंड बाजा के साथ पहुंची
बारात देखती ही रह गई और प्रेमी ने बारातियों के सामने ही अपनी प्रेमिका की मांग भर दी. इसके बाद दूल्हे को बिना दुल्हन के ही वापस घर लौटना पड़ा. दरअसल, यह मामला हजारीबाग जिले का है. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में इसी शादी की चर्चा हो रही है. मिली जानकारी के मुताबिक, बुधन राम की बेटी प्रीति कुमारी की शादी कटकमदाग प्रखंड के निवासी सागर कुमार के साथ होनी थी. दूल्हन के पिता ने बताया कि दूल्हा दुल्हन एक दूसरे को वरमाला डाल कर
मिठाई खिलानी की रस्म कर रहे थे. इसी दौरान प्रीति का प्रेमी अचानक स्टेज पर पहुंचा और दूल्हे, बारातियों के सामने ही प्रीति के मांग में सिंदूर भर दिया.

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप