
बागेश्वर के सिया गांव में डायरिया ने पांव पसार दिया
है. डायरिया की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. बच्ची की मौत की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हुआ. प्रभारी सीएमओ डॉ. पीएस जंगपांगी ने डॉक्टरों की टीम के साथ गांव का दौरा किया. गांव के 16 लोग उल्टी दस्त की चपेट में पाए गए. डॉ. आरएस टोलिया, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. रवि श्रीवास्तव और फार्मासिस्ट शिवराज सिंह ने मरीजों की जांच कर ग्लूकोज चढ़ाया.
अधिक बीमार सात लोगों को 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. बाकी डायरिया पीड़ितों को इलाज के लिए गांव में ही रहने दिया गया है.

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप