एस जगदीश पाटीदार









जिला अध्यक्ष रामनारायण मोदी कुक्षी के तत्वाधान में आयोजन हुआ।
लोकेशन :–मनावर।
विओ :- भारतीय सनातन संस्कृति और संस्कार के अनुरूप मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के वंशज लव और कुश एवं लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की जाति के होकर राष्ट्र के निर्माण में ” पाटीदार समाज ” महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।समाज का भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन मे भी योगदान रहा है।संविधान के नियमो के अनुरूप मे प्रारम्भ से समाज पालन कर रहा है। पाटीदार समाज के त्रि -वार्षिक छात्रावास के निर्वाचन में 78 गांव के मनावर, कुक्षी, अंजड़, बड़वानी तहसील के पदाधिकारी एवं सदस्यगण मां नर्मदा मंदिर , श्री श्री 1008 श्री गजानन जी महाराज (बाबा जी ) बालीपुर द्वारा समर्पित स्नान घाट के परिसर मे बैठक सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम मां नर्मदा एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का पूजन -अर्चन किया गया।तत्पश्चात जगदीश पाटीदार ने द्वारा मां सरस्वती की वन्दना की गई। पाटीदार समाज के जिला अध्यक्ष श्री रामनारायण जी मोदी की अध्यक्षता में तथा तहसील मनावर के निर्वाचन अधिकारी गंगाराम पाटीदार के निर्देशन मे छात्रावास समीति के निर्वाचन कार्यक्रम संपन्न हुए जिसमें अध्यक्ष देवराम भाई पाटीदार डोंगरगांव, उपाध्यक्ष सीताराम जी पाटीदार सिरसाला ,सचिव डा जगदीश पाटीदार मनावर, सदस्य तुकाराम पाटीदार वायल, महेश भीमाजी पाटीदार करोली,अमृत हजारी कवठी, सुरेश गडीवाले मनावर, शिवराम पाटीदार मिर्जापुर सदस्य चुने गए। ।जानकारी अध्यापक जगदीश पाटीदार ने दी।
बाईट :- शोभाराम पाटीदार प्राचार्य।

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप