पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

कटनी। सोशल मीडिया के प्लेटफार्म इंस्ट्राग्राम मे फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना देने वाले नाबालिक किशोर को बड़वारा पुलिस ने सुरक्षित किया है।
पूरे मामले पर बड़वारा थाना प्रभारी रश्मि सोनकर ने जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के इंस्ट्राग्राम में एक आईडी से आत्महत्या करने की जानकारी सार्वजनिक की गई थी जिसकी सूचना लगते ही तत्काल कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन जी मामले को संज्ञान में लेकर साइबर सेल और बड़वारा थाने से विशेष टीम का गठन कर पोस्ट करने वाले व्यक्ति तक पहुंचने के निर्देश थे इसी परिपालन में साइबर सेल की मदद से पोस्ट करने वाले व्यक्ति की लोकेशन बड़वारा थाना क्षेत्र की सामने आई लोकेशन के आधार पर पोस्ट करने वाले नाबालिक किशोर तक पहुंची जहां किशोर मानसिक तनाव की स्थिति में एक पेड़ किनारे बैठा नजर आया जिसे सुरक्षित कर पूछताछ की गई तो किशोर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से घरेलू समस्याएं हो रही है जिसे लेकर मैंने आत्महत्या करने का विचार मन में लाया था और अपने आत्मदाह करने की सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से सभी को दी थी फिलहाल किशोर को शांतिपूर्ण समझाइश देने के बाद परिजनों के सुपुर्द किया गया है और ऐसे विचार मन में ना लाने एवं सोशल मीडिया पर इस तरीके की पोस्ट ना करने की समझाइश दी गई है।

More Stories
कटनी में 28 फरवरी को निकलेगी भव्य प्रथम निशान यात्रा, गूंजेगा बाबा श्याम का जयघोष
नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर एक्शन मोड में निगमायुक्त सुश्री परिहार कार्य में लापरवाही बरतने पर वार्ड दरोगा को जारी होगा नोटिस रोजाना प्रातः कालीन स्वच्छता व्यवस्था की जमीनी हकीकत का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दें रहीं निगमायुक्त
कटनी नगर निगम की सख्त कार्रवाई: गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों पर चालान, 4400 रुपये राजस्व वसूला