Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 24, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मैहर – मुख्यमंत्री लाड़ली बहना के शोर गुल थम जाने के बाद अब कांग्रेस ने भी अपना नारी सम्मान अभियान प्रारम्भ कर दिया है जिसकी शुरुआत मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने छिंदवाड़ा से की।जिसके तहत कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रत्येक महिला को 1500 रूपए प्रति माह एवं 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा।इस अभियान को शुरुआत मैहर में ब्लॉक कांग्रेस के तत्वधान में कांग्रेस प्रदेश महासचिव धर्मेश घई एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी दद्दा सहित समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति मेे विधिवत कन्या पूजन कर उत्तर दरवाजा वार्ड क्रमांक 9 से की गई।जिसमे नारी सम्मान योजना की पूरी अवधारणा को स्पष्ट करते हुए महिलाओं के फार्म भरवाए गए।धर्मेश घई ने कहा कि काग्रेस सरकार महिलाओं के बहुआयामी शसक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है।भाजपा केवल नारी कल्याण ढोल पीटती है वह इसे लेकर कभी गंभीर नहीं रही है।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी दद्दा ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश के इतिहास में प्रथम महिला प्रधानमंत्री प्रथम महिला राष्ट्रपति प्रथम महिला स्पीकर देने वाली एकमात्र पार्टी कांग्रेस है जिसमें महिलाओं के दीर्घकालिक विकास क्रम में ऐतिहासिक भूमिका का निर्वहन किया है।प्रदेश की शिवराज सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि 20 साल से लगातार मुख्यमंत्री रहते हुए उन्हें अपनी बहनों की याद नहीं आयी।इसी अवधि में प्रदेश महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अत्याचार में देश में शीर्ष पर पहुंचा।स्वर्गीय इंदिरा गांधी को याद करते हुए कांग्रेस को महिलाओं को शुभचिंतक पार्टी बताया। नागेंद्र नाथ बढ़गईया ने कहां की कमलनाथ जी का वचन है महिलाओं को महीने में 1500 एवं ₹500 में सिलेंडर देने का घोषणा नहीं है भाजपा सरकार की तरह कमलनाथ जी जो कहते हैं वह करते हैं पूर्व पार्षद रमेश प्रजापति ने उपस्थित जनों का आभार प्रदर्शन किया इस अवसर पर पार्षद स्वर्णिम राजे हजारी अनीता शर्मा पार्षद प्रत्यासी रही पूजा रमेश प्रजापति एडवोकेट रजनीश शर्मा अखिल मिश्रा ने व महिला पदाधिकारियों ने सभी महिलाओं के पंजीयन फार्म भरवाए कार्यक्रम में प्रमुख रूप से केशव प्रसाद चौरसिया चंद्रकांत चौरसिया राजा राम सिंह बुंदेला कुलदीपक पाठक सनी सिंह अक्षय कुमार दहिया सुनील कोरी शिवम पांडे शुभम सोनी अजय विश्वकर्मा एवं बहुतायत संख्या में वार्ड क्रमांक 9 की माताएं बहने एवं बुजुर्ग उपस्थित रहे