
उल्हासनगर नगर में बड़े भाई ने पीट-पीटकर छोटी बहन की
हत्या कर दी. दरअसल, 12 साल की नाबालिग लड़की को पहली बार पीरियड्स आए थे. भाई ने जब उसके कपड़े खून से लथपथ देखे, तो उसने पूछताछ की. इस पर बहन ठीक से जवाब नहीं दे पाई. भाभी बोली कि तुम्हारी बहन का कहीं चक्कर चल रहा है, यह ब्लीडिंग उसी वजह से हुई है.
दरअसल, नाबालिग को पहली बार माहवारी हुई थी. मगर, भाई को अपनी बहन के चरित्र पर शक हुआ. इसके चलते उसने बहन की हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. इसके बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है.

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण