अभिषेक नायक रिपोर्टर


प्रभारी मंत्री के अनुमोदन उपरांत कलेक्टर ने आज जारी की अधिसूचना
=========…
कटनी (10 मई) – जिले का बहोरीबंद बस स्टैंड अब वीरांगना रानी अवंती बाई बस स्टैंड बहोरीबंद के नाम से जाना जाएगा। कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा इस संबंध में आज अधिसूचना जारी की गई है। उल्लेखनीय है कि बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडे द्वारा बहोरीबंद बस स्टैंड का नामकरण वीरांगना रानी अवंती बाई के नाम पर किए जाने की मांग की थी। जिस पर मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय भोपाल के परिपत्र के परिपेक्ष्य में प्रदेश के वित्त, वाणिज्यकर, योजना , आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा की अध्यक्षता में गत 2 मई को आयोजित जिला स्तरीय बैठक में बहोरीबंद बस स्टैंड का नाम वीरांगना रानी अवंती बाई बस स्टैंड किए जाने का अनुमोदन प्राप्त हुआ था। अनुमोदन के उपरांत कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा बहोरीबंद बस स्टैंड के नामकरण की अधिसूचना जारी की गई है

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है