बालकिशोर मिश्रा रिपोर्टर


अटेर।डायल 100 हंड्रेड को रात्रि में सूचना मिली की नरीपुरा मोड़ पर बाइक सवार तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर दो लोगों की घटना स्थल पर हुई मौत डायल 100 के चालक थापक आरक्षक 449 रामनरेश घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों लोगों को देखा जो सड़क पर पड़े हुए थे तत्काल डायल 100 में जिला चिकित्सालय पहुंचाया बताया गया है की ये तीनों लोग नगरा सिलावली के रहने वाले हैं इनका नाम गगन सिंह पुत्र राकेश सिंह तोमर किशन सिंह पुत्र बसंत सिंह तोमर एक अन्य ये सभी बारात के लिए निकले थे तभी नरीपुरा मोड़ पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमे घटनास्थल पर 2 लोगों की तुरंत मौत हो गई यह मामला काफी झकझोर देने वाला हैं खुशी खुशी बारात के लिए जा रहे नौजवान पल भर में ही मौत की नींद सो गए खुशी का माहौल दुख के मातम में बदल गया।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है