जिला ब्यूरो चीफ आरिफ हुसैन




02 अलग-अलग प्रकरणों में कुल 1596 लीटर अंग्रेजी शराब कीमती 3 लाख 94 हजार रू0 की अवैध शराब जप्त की गई।
अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त एक वाहन भी जप्त किया गया।
अलीराजपुर दिनांक 11 मई-2023 अलीराजपुर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध धरपकड की कार्यवाही की जा रही है, इसी कडी में कोतवाली पुलिस को अवैध शराब परिवहन की सूचना मिली थी, जिस पर कोतवाली पुलिस टीम के द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब की धरपकड हेतु टीम के द्वारा उमराली रोड रेलवे क्रासिंग ब्रीज पर नाकेबन्दी कर वाहन चैकिंग की कार्यवाही की गई तभी एक सफेद रंग की बोलेरो वाहन अलीराजपुर कस्बे से उमराली की ओर जानें के लिये आ रहा था, जिस नाकेबंदी मे लगी कोतवाली पुलिस टीम के द्वारा रोका गया व बोलेरो वाहन की चैकिंग करते, उसमें बडी मात्रा मे बीयर की पेटीयॉं रखी हुई थी, जिसके संबंध मे वाहन चालक से पूछताछ की गई, जिसके द्वारा अवैध शराब के संबंध में कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया। नाकेबंदी में लगी कोतवाली पुलिस टीम के द्वारा उक्त बोलेरो वाहन को थानें लाया गया। उक्त वाहन में आरोपी वाहन चालक के द्वारा 100 पेटीयॉं बीयर 1200 लीटर कीमती 3,12,000/-रू0 की अवैधरूप से परिवहन की जा रही थी, जिस पर अवैध शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 11 सीसी 2906 कीमती 5 लाख रूपये का जप्त करते हुये कोतवाली पुलिस के द्वारा अरोपी वाहन चालक के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुये अपराध क्रमांक 220/2023, धारा 34-2,46 आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर आरोपी चालक को गिरफतार कर अवैध शराब के संबंध में जांच की जा रही है।

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन