पं संदीप शर्मा रिपोर्टर



कटनी। पीड़ित मानवता की सेवा के लिए समर्पित रेडक्रॉस सोसायटी जिला कटनी को गांव गांव गांव तक पहुंचाने के लिए जिला रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष और कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद के प्रयास लगातार रंग लाते नजर आ रहे हैं। जिला रेडक्रॉस सोसायटी अब शहर और उपनगर की सीमा को पार कर ग्रामीण अंचलों तक जा पहुंची है। विजयराघवगढ़, कैमोर और बरही क्षेत्र से बड़ी संख्या में नए सदस्य न सिर्फ इस संस्था से जुड़े हैं बल्कि निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों के इलाज में साथ भी दे रहे हैं। गुरुवार को ऐसे ही सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र बांटे गए। साथ ही आज 5 नए सदस्य और निक्षय मित्र भी बने।
इन्हें प्रदान किए गए प्रमाण पत्र
गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय कटनी में जिला रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष और कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा विजयराघवगर से सदस्य बने अजय शर्मा, मनीषा अजय शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, हिमांशु गौतम, मनीष मिश्रा, वसुधा मिश्रा अभिषेक मिश्रा और कैमोर से सदस्य बने सद्दाम खान, पृथ्वीराज सिंह, अभय पांडे और ब्रह्म्मूर्ति तिवारी के रेडक्रास सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस मौके पर कलेक्टर ने सभी को संस्था से जुड़ने की शुभकामनाएं देते हुए आगामी भविष्य में भी पीड़ित मानवता की सेवा में पूर्ण मनोयोग से सहयोग करने की अपेक्षा व्यक्त की।
आज ये बने नए सदस्य
वहीं आज गुरुवार को ग्रामीण क्षेत्र से 5 ने रेडक्रॉस सोसायटी की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही टीबी मरीजों के इलाज में मदद के लिए केंद्र शासन द्वारा चलाई जा रही निक्षय मित्र योजना के तहत ये नए सदस्य निक्षय मित्र भी बने। आज डॉ.महेश स्वर्णकार, डॉ.आशा तिवारी, आशिक बेग, हेतराम गुप्ता और अरुण गुप्ता ने कलेक्टर श्री प्रसाद के हाथों निक्षय मित्र बनकर रेडक्रॉस सोसायटी की सदस्यता ग्रहण की।

More Stories
कटनी में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार की रिश्वत लेते प्रभारी कार्यपालन यंत्री गिरफ्तार
महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया शिव की भक्ति लीन*
माता पिता का ऋण हम जिवन पर्यन्त नही उतार सकते- पंडित पाठक