Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पर्यटन मानचित्र मे चमकेगा कोनिया
कलेक्टर ने पर्यटन सुविधाओं के विकास एवं विस्तार कार्यो मे तेजी लाने के दिये निर्देश

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर


श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए दी सामुदायिक स्वच्छता परिसर की सौगात

कटनी (11 मई )- नैसर्गिक एवं प्राकृतिक सुंदरता को बाहों में समेटे कोनिया के कालीधाम मंदिर परिसर में पर्यटन सुविधाओं के विकास एवं विस्तार कार्याे का कलेक्टर अवि प्रसाद ने गुरूवार को जायजा लिया। उन्होने कहा कि कोनिया की प्राकृति प्रदत्त खूबसूरती को संवार कर प्रदेश के पर्यटन मानचित्र में विशिष्ट पहचान दिलाई जायेगी। विजयराघवगढ़ तहसील के ग्राम कोनिया स्थित काली माता मंदिर परिसर में पर्यटन सुविधाओं के विकास एवं विस्तार हेतु लगभग 70 लाख की लागत से कराये जाने वाले सौदर्यीकरण कार्य एवं विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर अवि प्रसाद ने अधिकारियों एवं उपस्थित जनों के साथ मिलकर स्थल पर कराये जा रहे मंदिर, सीढ़ियों, मंडप, यज्ञशाला, रैलिंग एवं पाथ व घाट निर्माण कार्याे एवं सौदर्यीकरण कार्याे का निरीक्षण किया।

कलेक्टर श्री प्रसाद ने निरीक्षण के दौरान कराये जा रहे कार्याे की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा कार्यो में गति लाने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा संपवेल से किए जाने वाले पेयजल आपूर्ति कार्य का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सरपंच श्री तीरथ पटेल की मांग पर कलेक्टर अवि प्रसाद ने श्रद्वालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए 3 लाख 44 हजार रूपये की लागत से सामुदायिक स्वच्छता परिसर निर्माण कराने के निर्देश जनपद पंचायत के सी.ई.ओ के.के.पाण्डेय को दिए। उक्त मांग पूर्ण होने पर उपस्थित ग्रामवासियों द्वारा कलेक्टर श्री प्रसाद को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस दौरान कलेक्टर अवि प्रसाद ने माता के मंदिर पहुंचकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा पूरे मंदिर परिसर, परिक्रमा मार्ग का भृमण करते हुए व्यू प्वाइंट पहुँच कर बाणसागर के रमणीय भराव क्षेत्र को देखते हुए व्यू-प्वाइंट को और भी बेहतर बनाने निर्देश दिए। इस दौरान पर्यटन विकास निगम जबलपुर के दिलीप श्रीवास्तव उपयंत्री, नीरज शुक्ला सब इंजीनियर, अमर सिंह, सीईओ जनपद विजयराघवगढ़ के के पांडे, तहसीलदार विजयराघवगढ़, ठेकेदार विपिन सिंह सहित ग्रामीण मौजूद रहे।